फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer out of order for four days; 100 households in Kalyanpur Jagu without electricity.

Auraiya News: चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब, कल्याणपुर जागू के 100 घरों में बिजली नहीं

Sun, 27 Sep 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Transformer out of order for four days; 100 households in Kalyanpur Jagu without electricity.
बिधूना। कल्याणपुर जागू गांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब पड़ा है। इससे करीब 90 से 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की। लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या हो रही है। उनके रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विश्वनाथ प्रताप सिंह, अवनीश सिंह, अखिलेश सिंह और अन्य ग्रामीणों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

रूपपुर सहार उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया। बारिश और तेज हवा के दौरान कई ट्रांसफार्मर खराब हुए थे। इनकी रिपोर्ट डिवीजन को भेज दी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने की जानकारी विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कल्याणपुर जागू का ट्रांसफार्मर जल्द बदला जाएगा। इससे विद्युत आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed