फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer kept in the open, fear of accident in rain

औरैया: खुले में रखे ट्रांसफार्मर, बारिश में हादसे का डर

Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Transformer kept in the open, fear of accident in rain
भगत सिंह चौराहे के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। बारिश शुरू हो गई है, ऐसे में जिले के अधिकांश कस्बों में खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसे का सबब बन सकते हैं। ट्रांसफार्मरों से निकले व झूलते तारों व पास में लगे बाक्सों से कई बार मवेशी झुलस चुके हैं। ट्रांसफार्मरों की गर्डिंग कराए जाने की मांग भी उठती रही, पर हर बार बारिश से पहले समस्या निजात का बिजली विभाग के अधिकारी झूठा आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन

अब बढ़ते खतरे को लेकर लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द ही व्यवस्था सुधार की मांग की है। अधीक्षण अभियंता दिनेश दोहरे ने बताया कि जहां पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं, उन्हें जल्द चिह्नित कर बैरुकेडिंग कराने के लिए सभी उप केंद्र प्रभारियों से जानकारी ली जाएगी। विभाग स्तर पर जल्द ही बैरिकेडिंग कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीन-1-बारिश में कई बार अन्ना मवेशी चपेट में आ चुके
बिधूना के भगत सिंह चौराहे के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है। यहां पर काफी भीड़भाड़ रहती है, सवारी वाहन आकर खड़े होते हैं। यहीं पर काफी संख्या में लोग खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। बारिश में कई बार अन्ना मवेशी चपेट में आ चुका है। इसके बाद भी गार्डिंग नहीं कराई गई। यहां पर तार लटक रहे हैं, बिजली का बॉक्स खुला पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-2-ट्रांसफार्मर से होती स्पार्किंग, बना रहता डर
चंदरपुर तिराहे के पास कई ठेलिए वाले दुकान लगाते हैं। उन्हें भी खुले में रखे ट्रांसफार्मर व उससे होने वाली स्पार्किंग से खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदार भी गार्डिंग कराए जाने की मांग कर चुके हैं। पास से नाला गुजरा है, जिसमें बारिश का पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है।

सीन-03-सालों से की जा रही है गर्डिंग की मांग
बिधूना बस्ती में पीएनबी बैंक वाली गली के पास रखा ट्रांसफार्मर मोहल्ले वालों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। यहां पर बच्चे भी सुबह शाम खेलते हैं। कई बार हादसा होते-होते बचा। बारिश में करंट आने का खतरा रहता है। आसपास के घरों में रहने वाले लोग सालों से गर्डिंग की मांग कर रहे हैं।

 चंदरपुर तिराहे के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर पास में लगी ठेलिया। संवाद

चंदरपुर तिराहे के पास खुले में रखा ट्रांसफार्मर पास में लगी ठेलिया। संवाद- फोटो : AURAIYA

 पीएनबी वाली गली के पास घरों के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

पीएनबी वाली गली के पास घरों के सामने खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed