फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer burnt out in Sahayal; transformer in Achhalda out of order for two days.

Auraiya News: सहायल में 15, अछल्दा में दो दिन से फुंका ट्रांसफार्मर

Wed, 15 Jul 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out in Sahayal; transformer in Achhalda out of order for two days.
फोटो -10- अछल्दा में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
औरैया। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। सहायल और अछल्दा क्षेत्र के दो गांवों में ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। गर्मी और उमस के कारण ग्रामीणों का हाल बेहाल है। सहायल में 15 और अछल्दा में दो दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है।
विज्ञापन

सहायल क्षेत्र के गांव फतेहपुर में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। इसके कारण गांव की करीब 400 की आबादी गंभीर बिजली संकट से जूझ रही है। ग्रामीण भीम सिंह राजावत, छोटे कुशवाहा, मुकेश दोहरे, विपिन पांडेय, विपिन दोहरे, बउआ पांडेय और पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार उपखंड अधिकारी व अधिशासी अभियंता से की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस परेशानी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उधर, अछल्दा की ग्राम पंचायत रामपुर वैश्य में भी 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से फुंका पड़ा है। ग्रामीण राजीव शास्त्री ने बताया कि इससे लगभग 95 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीण सियाराम शाक्य, देवेंद्र शाक्य, कृष्णा, मेंबर सिंह आदि ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली थी। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई गई है, जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
------
बारिश थमने से गर्मी कर रही बेहाल
इन दिनों मानसूनी बारिश थम चुकी है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में दोपहर और रात काटना लोगों के लिए परेशानी भरा हो गया है। बिजली के अभाव में दैनिक कार्य से लेकर गर्मी से राहत के उपकरण बंद हो गए हैं। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों की ओर से त्वरित निस्तारण में हीलाहवाली हो रही है।
------
वर्जन ---
1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद या अवर अभियंता से सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करते हैं। फतेहपुर गांव का ट्रांसफार्मर जल्द बदलवा दिया जाएगा। वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण इसमें देरी हुई है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। - सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत
--------------
जोगी डेरा में आठ दिनों से 50 घरों की आपूर्ति ठप
कंचौसी। बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े कंचौसी के गांव जोगी डेरा में हाईटेंशन लाइन में आई खराबी से आठ दिनों से लगभग 50 घरों की आपूर्ति ठप है।
उपभोक्ता धीरू तिवारी, अशोक राठौर, रामू गुप्ता, रफीक अहमद, दीनानाथ व सूरज नाथ सपेरा आदि ने बताया कि गांव की आपूर्ति बाधित रहने से घरों में पंखे, कूलर समेत अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों को पेयजल सहित अन्य जरूरी कामों में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन जर्जर होने के कारण आए दिन फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो जाती है। विभाग के अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में जेई सतीश जायसवाल ने बताया कि जल्द ही जर्जर तारों को बदलकर नए तारों को बिछाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।(संवाद)

फोटो -10- अछल्दा में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद

फोटो -10- अछल्दा में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद

फोटो -10- अछल्दा में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद

फोटो -10- अछल्दा में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed