फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: कानपुर जाने वाली मेमू सवा दो घंटे देरी से हुई रवाना

Tue, 20 Dec 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
train,up news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर । कोहरा का असर रेल संचालन पर पड़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चलीं। सुबह इटावा से फफूंद होते हुए कानपुर जाने वाली मेमू लगभग सवा दो घंटे देरी से फफूंद से चली। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें साढ़े तीन घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

इटावा से फफूंद होते हुए सुबह के समय कानपुर जाने वाली पहली मेमू 04192 निर्धारित समय छह बजे के स्थान पर दो घंटा 19 मिनट देरी से आठ बजकर 19 मिनट पर फफूंद से रवाना हुई। यह ट्रेन इटावा से फफूंद स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 5:55 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा देरी से साढ़े सात बजे फफूंद पहुंची थी। बाद में अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को आगे निकालने के लिए ट्रेन लगभग पौन घंटा फफूंद में खड़ी रखा गया।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:50 मिनट के स्थान पर लगभग दो घंटा देरी से पौने 11 बजे फफूंद पहुंची। 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस दोपहर 2:20 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटा देरी से शाम लगभग साढ़े पांच बजे, 12311 अप कालका मेल 2:41 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटा देरी से शाम लगभग छह बजे फफूंद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की ओर जाने वाली 12180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 8:54 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटा देरी से पौने 12 बजे, 12312 कालका मेल 12: 06 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा देरी से डेढ़ बजे, 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस दोपहर एक बजे के स्थान पर सवा घंटे देरी से सवा दो बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को मुसीबतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed