फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train thain

फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं रेल फ्लाईओवर पर समस्याएं दूर कराने को ज्ञापन सौंपा

Thu, 02 Jan 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
train thain
दिबियापुर (औरैया)। इटावा सांसद डा.रामशंकर कठेरिया के दिबियापुर पहुंचने पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने ब्लड बैंक खोलने, रेल फ्लाईओवर पर समस्याएं दूर कराने, फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव समेत 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो के दिबियापुर मंडल महामंत्री अमित तिवारी रवि से ज्ञापन लेकर सांसद ने आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर में आयोजित जनता दर्शन एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सांसद ड़ा. रामशंकर कठेरिया से युवाओं ने रेलवे स्टेशन फफूंद का नाम बदलकर दिव्यपुरी करने, दिबियापुर से गुजरने वाले औरैया कन्नौज मार्ग पर बने जर्जर नहर पुल को दोबारा बनवाने, आगरा-इटावा पैसेंजर को फफूंद रेलवे स्टेशन से चलानेे व रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस और जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। अमित तिवारी रवि ने बताया कि कंचौसी मोड़ स्थित प्लास्टिक सिटी में उद्योग शुरू करना बहुत जरूरी है। ताकि जिले के युवाओं को रोजगार मिल सके। घायलों की जिंदगी बचाने के लिए ब्लड बैंक खोला जाना चाहिए। दिबियापुर नगर पंचायत को नगर पालिका में परिवर्तित किया जाए। उद्घाटन की बाट जोह रहे रेलवे ओवरब्रिज पर क्रसिंग पार करने के लिए सीढ़ियों व प्रकाश की व्यवस्था की जानी चाहिए। ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में अंधे मोड़ पर मिरर एवं रिफ्लेक्टर लगवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में कन्हैया पांडेय, अवनीत तिवारी, सचिन पांडेय, अनुराग तिवारी, हिमांशु सक्सेना, आशीष चतुर्वेदी, पवन भदौरिया, ऋषि शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, अंकित दुबे, सौरभ राजपूत शामिल रहे। बता दें कि अमर उजाला जिले में ब्लड बैंक खोलने के लिए मुहिम चला रहा है। 20 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने 2014 में शुरू हुए रेल ओवरब्रिज पर समस्याओं का अंबार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद से आरओबी पर सुविधाओं की मांग उठने लगी है। इससे पहले नारायणी मंडपम में सांसद डा.रामशंकर कठेरिया ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed