फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train,falt,auraiya

प्रेशर पाइप खुलने से 15 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

Wed, 13 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
train,falt,auraiya
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी कंचौसी रेलवे स्टेशन व पूर्वी रेलवे क्रासिंग के बीच 15 मिनट तक खड़ी रही। ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे पोर्टर प्रभाकर व मालगाड़ी के गार्ड ने प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान पीछे से आ रहीं दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजकर 35 मिनट पर इटावा से कानपुर की ओर जा रही पेट्रोल भरी मालगाड़ी का डाउन लाइन पर प्रेशर पाइप खुल गया। मालगाड़ी स्पीड नहीं पकड़ पा रही थी। ड्राइवर ने मालगाड़ी को कंचौसी रेलवे स्टेशन व पूर्वी क्रासिंग के बीच रोक दिया। शाम पांच बजकर 52 मिनट पर प्रेशर पाइप ठीक होने पर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर पुष्पेंद्र कुमार ने बताया मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी 15 मिनट तक खड़ी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed