फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train,civic,auraiya

आगरा-लखनऊ इंटरसिटी रहेगी निरस्त

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
train,civic,auraiya
दिबियापुर (औरैया)। अगले महीनों से सर्दियों में शुरू होने वाले कोहरे के कारण रेलवे प्रशासन ने विभिन्न ट्रेनों के निरस्तीकरण की घोषणा की है। निरस्तीकरण की सूची में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली यात्रियों की लाइफ लाइन आगरा-लखनऊ इंटरसिटी भी शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा के अनुसार रेल प्रशासन की ओर से कोहरे के मौसम को देखते हुए कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण, कुछ ट्रेनों की आवृत्ति में कमी, आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। निरस्त रहने वाली ट्रेनों की सूची में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली स्पेशल 02179 अप लखनऊ जंक्शन से आगरा फोर्ट व स्पेशल 02180 डाउन आगरा फोर्ट से लखनऊ जंक्शन भी शामिल है।
विज्ञापन

इस ट्रेन को एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक निरस्त करने की घोषणा की गई है। यहां बतादें कि औरैया जिले के यात्रियों के लिए यह ट्रेन लाइफ लाइन मानी जाती है। सुबह कानपुर और लखनऊ जाकर इस ट्रेन से शाम को वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या बहुतायत है। इस ट्रेन के निरस्तीकरण की सूचना से दैनिक यात्रियों में मायूसी है। दैनिक यात्रियों ने ट्रेन को अनवरत चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed