फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Train canceled due to non-interlocking work, passengers will face problems

Auraiya News: नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते ट्रेन निरस्त, यात्रियों को होंगी दिक्कतें

Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Train canceled due to non-interlocking work, passengers will face problems
औरैया। जनपद के विभिन्न स्टेशनों से आगरा व लखनऊ के लिए ट्रेन से सफर करने वालों को अब अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य कारण के कारण गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण या फिर मार्ग परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

अचानक रेल विभाग द्वारा गाड़ियों में फेरबदल करने से यात्रियों को दिक्कतों में डाल दिया है। रेलवे ने लखनऊ जंक्शन-मानकनगर और एशबाग मानकनगर रेल खंड के बीच रेल लाइनों के कमिशिनिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक काम की वजह से कई ट्रेनों को निरस्त किया है। इसकी वजह से दो गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जबकि 13 गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्तीकरण किया है। इनकी तिथियां जारी की गई है।
विज्ञापन

वहीं पांच अन्य गाड़ियों को आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनशान किया गया है। 13 गाड़ियों के निरस्तीकरण में शामिल आगरा फोर्ड-लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट भी शामिल है। जो नौ जून से 14 जून तक निरस्त की गई है। इसका असर जनपद के रेल यात्रियों पर पड़ेगा। यह गाड़ी जिले के कुछ स्टेशनों पर रूकती है। इसमें यात्री आगरा व लखनऊ के लिए सफर करते है। इस ट्रेन के निरस्तीकरण से इन ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब किसी ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा। इस संबंध में जनसंपर्क कार्यालय उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज की ओर से सात जून को पत्र जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed