{"_id":"60ca37718ebc3e67110a38d9","slug":"train-auraiya-news-knp634594399","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रतिदिन रेल ट्रैक पर दौड़ेगी आगरा लखनऊ इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रतिदिन रेल ट्रैक पर दौड़ेगी आगरा लखनऊ इंटरसिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जून से रोजाना चलेगी। इस खबर से दैनिक यात्रियों में खुशी है।
रेल प्रशासन ने आगरा से लखनऊ के बीच चलने वाली 12179 अप व 12180 डाउन स्पेशल ट्रेनें 15 मई से बंद कर दी थीं। बीच में इस ट्रेन का निरस्तीकरण समाप्त कर सात जून से दोबारा ट्रेन शुरू कर दी गई थी। लेकिन ट्रेन शनिवार व रविवार को संचालित नहीं हो रही थी। इससे दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी होती थी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि 02179 अप एवं 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी 21 जून से प्रतिदिन संचालित होगी। जिले के विभिन्न कस्बों से कानपुर जाने वाले व्यापारियों के लिए यह ट्रेन काफी मुफीद मानी जाती है।