फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

संगम एक्सप्रेस पूर्व घोषित समय से एक घंटे पहले पहुंचेगी

Wed, 25 Nov 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर (औरैया)। 26 नवंबर से शुरू हो रही संगम एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर अब पूर्व घोषित समय से एक घंटे पहले पहुंचेगी। प्रयागराज और मेरठ सिटी के बीच चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन

26 नवंबर से 04163 अप प्रयागराज मेरठ सिटी सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर 36 मिनट पर पहुंचने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

जबकि 04164 मेरठ सिटी प्रयागराज एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर फफूंद पहुंचने की जानकारी दी गई थी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार 04163 अप प्रयागराज मेरठ सिटी एक्सप्रेस के फफूंद पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात 10 बजकर 36 मिनट पर पहुंचेगी। आठ माह बाद गुरुवार को ट्रेन का संचालन शुरू होने की जानकारी होने यात्रियों ने खुशी जताई है। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार गुरुवार से ट्रेन संचालन शुरू होने की जानकारी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed