{"_id":"5e2c8ee58ebc3e4ade21281a","slug":"train-auraiya-news-knp540675332","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच का ब्रेक जाम होने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच का ब्रेक जाम होने से लगी आग
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। साम्हो और घसारा रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे कानपुर की ओर से जा रही टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस में कोच का ब्रेक जाम होने से पहियों में आग लग गई।
इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग बुझाने बाद ट्रेन को धीमी गति से रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन तकरीबन 15 मिनट तक खड़ी रही।
टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस शनिवार को दोपहर इटावा से कानपुर की ओर रवाना हुई। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर साम्हो व घसारा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंचते ही ब्रेक जाम होने से कोच के पहियों में आग लग गई। साम्हो स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के कोच से धुआं उठता देख तत्काल वाकी टाकी से ड्राइवर व अन्य रेल कर्मियों को सूचना दी। इस पर ट्रेन को साम्हो व घसारा रेलवे स्टेशन के बीच रोका गया।
विज्ञापन
ट्रेन रुकने पर आग की जानकारी मिलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। तमाम यात्री ट्रेन से उतरकर नीचे खड़े हो गए। इस बीच रेल कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। कोच में हुए ब्रेक जाम को ठीक किया गया। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।