फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

अब दो नहीं फफूंद में एक मिनट रुकेगी गोमती एवं ऊंचाहार

Tue, 02 Jul 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन पर अब गोमती एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस दो मिनट के बजाय मात्र 1 मिनट ही रुकेगी। गोमती, आगरा लखनऊ इंटरसिटी एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस के फफूंद में पहुंचने के समय में भी परिवर्तन हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे की 1 जुलाई से घोषित नई समय सारिणी में रेलवे स्टेशन फफूंद पर रुकने वाली तीन ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। पूर्व में शाम 6 बजकर 3 मिनट पर पहुंचकर 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना होने वाली 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस अब शाम 6 बजकर 7 मिनट पर पहुंचेगी और मात्र एक मिनट रुकने के बाद 6 बजकर 8 मिनट पर रवाना हो जाएगी। 12179 अप लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले शाम 6 बजकर 44 मिनट पर आकर 1 मिनट रुकने के बाद 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना हो जाती थी। नई समय सारिणी के हिसाब से 12179 शाम 6 बजकर 48 मिनट पर पहुंचेगी और 6 बजकर 49 मिनट पर रवाना हो जाएगी। 14217 प्रयागघाट चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस पहले रात में 9 बजकर 23 मिनट पर आती थी और 2 मिनट रुकने के बाद 9 बजकर 25 मिनट पर रवाना हो जाती थी। नई समय सारिणी में आने का समय 9 बजकर 30 मिनट एवं रवाना होने का समय मात्र 1 मिनट बाद 9 बजकर 31 मिनट रखा गया है। रेलवे स्टेशन फफूंद के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर मनीष कुमार ने बताया कि 1 जुलाई से परिवर्तित समय सारिणी से ट्रेनें चलने लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed