फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   traders want apermission to open their shoap

इटावा की तर्ज पर बंद पड़े प्रतिष्ठानों को खुलवाने के लिए व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा

Sat, 09 May 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
traders want apermission to open their shoap
फोटो09एयूआरपी 26-एसडीएम सदर विजेता को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : AURAIYA
लॉकडाउन के चलते जिले में बंद दुकानों को निर्धारित शर्तों के तहत खुलवाए जाने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्रा गुट के व्यापारी नेताओं ने एसडीएम सदर को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, नगर महामंत्री उमेश वर्मा ने शहर के जालौन रोड स्थित जानकी वाटिका गेस्ट हाउस पहुंचकर एसडीएम सदर विजेता को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिसमें व्यापारी नेताओं ने बताया कि सात मई को डीएम के आदेश पर कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई।
इसके बाद भी इस आदेश में कुछ जरूरी प्रतिष्ठान जैसे जनरल स्टोर, जूता-चप्पल, मिठाई, सराफा-कारीगर, दर्जी, रंग बार्निश, लकड़ी व्यापार एवं फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिष्ठान भी खोेले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने डीएम अभिषेक सिंह से इन प्रतिष्ठानों को भी औरेंज जोन की शर्तों के अनुसार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक व एक दिन एक पट्टी व दूसरे दिन दूसरी पट्टी को पूरे बाजार में खुलवाए जाने की मांग उठाई है।
उन्होंने इटावा व अन्य जनपदों का उदाहरण देते हुए उसकी की तर्ज पर औरैया में भी बंद पड़ी दुकानों का संचालन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed