फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tractor trolly collapse, 2 women died

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी दो महिलाओं की मौत, 8 गंभीर

Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
tractor trolly collapse, 2 women died
अयाना (औरैया)। जालौन के मंदिर से जवारे चढ़ाकर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अयाना के बीझलपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर सवार तीस सवारियों में आठ गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अयाना थाना क्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद गांव के विजय सिंह कुशवाहा जवारे चढ़ाने के लिए ग्रामीणों के साथ तीन ट्रैक्टरों से जालौन के माता मंदिर गए थे। लौटते समय जमुना बीझलपुर पुल पार करने के बाद ट्रैक्टरों के चालक ओवरटेक करने लगे। इस बीच एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सडनापुर मोड़ के पास सैय्यद बाबा की मजार से टकराकर पलट गया। ट्राली के नीचे दबने से आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेखा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं सुरेंद्र, किरन, राधारानी, ईशु, विजय सिंह, छोटे सिंह सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया। राधारानी और नीलम को छोड़कर बाकी लोगों की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से हुआ हादसा, हंगामा
ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से महिलाओं की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोग हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मासूम बच्चे और महिलाएं सहमी नजर आईं। लोगों ने बताया कि एक ट्रैक्टर का चालक राजा सिंह आगे चल रहा था। इसे ओवरटेक करने के लिए पीछे चल रहे चालक पौआ ने ओवरटेक किया। खराब रास्ते में झटके लगने पर महिलाओं ने आपत्ति भी की, लेकिन वह नहीं माना और कुछ दूर जाकर हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक पौआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed