फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor-trolley overturned after collision with container, three dead, including sister-in-law and sister-in-law, 12 injured

Auraiya News: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत, 12 घायल

Wed, 20 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 20 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after collision with container, three dead, including sister-in-law and sister-in-law, 12 injured
फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो
अजीतमल (औरैया)। कानपुर-इटावा हाईवे पर सोमवार रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दामाद की गमी में जा रहीं देवरानी-जेठानी समेत तीन की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली क्षेत्र के इमलिया ओवरब्रिज के पास हुआ। ट्रॉली सवार लोग अयाना थाना क्षेत्र के गांव तिवरलालपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




अछल्दा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी तिलक सिंह की बेटी संगीता की शादी अयाना थाना क्षेत्र के गांव तिवरलालपुर निवासी साकेत के साथ हुई थी। सोमवार को साकेत की बीमारी से मौत की सूचना तिलक सिंह को मिली। तिलक सिंह दिल्ली में रहते हैं, ऐसे में उनकी पत्नी ऊषा देवी और बेटे संत कुमार समेत परिवार के 15 लोग सोमवार देर रात तिवरलालपुर के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली अजीतमल कस्बा होते हुए हाईवे स्थित गांव इमलिया के ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली उछलकर पलटने से सवार 15 लोग नीचे दब गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। आसपास पास खड़े लोगों की सूचना पर कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी फोर्स के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली में दबे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने उर्मिला (45) पत्नी सुघर सिंह और चचेरे जेठ रामशंकर (70) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जेठानी सुषमा देवी (51) पत्नी श्याम सुंदर को सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सुषमा की मौत हो गई। वहीं 12 अन्य घायलों को चिचौली मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के समय ट्रैक्टर को मोहित सिंह चला रहे थे।
उधर जब संगीता को परिवार की दो चाचियों और ताऊ की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। उसे क्या पता था कि पति की मौत के साथ ही उसे इन सबकी मौत का भी दर्द झेलना पड़ेगा। हादसे में संगीता की मां व भाई भी घायल है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अभिषेक भारती, एएसपी आलोक मिश्रा ने पुलिस से हादसे की जानकारी ली। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया था। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक मौके से भाग गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---

हादसे में ये हुए घायल
1.
मोहर श्री पत्नी रामकिशोर उम्र 45 वर्ष
2.
उदयवीर पुत्र मोतीलाल उम्र 50 वर्ष
3.
सुघर सिंह पुत्र पंचमलाल उम्र 48 वर्ष
4.
पिंकी देवी पत्नी सुंदरलाल उम्र 45 वर्ष
5.
सूरजमुखी पत्नी होतीलाल उम्र 60 वर्ष
6.
श्याम सुंदर पुत्र पंचमलाल उम्र 52 वर्ष
7.
खुशबू पत्नी संतकुमार उम्र 27 वर्ष
8.
मिथिलेश पत्नी रामनरेश उम्र 48 वर्ष
9.
ऊषा देवी पत्नी तिलक सिंह 47 वर्ष
10.
मीरा देवी पत्नी राम शंकर उम्र 60 वर्ष
11.
संतकुमार पुत्र तिलक सिंह उम्र 30 वर्ष
12.
ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष

फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो

फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो

फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो

फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो

फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो

फोटो-10- उर्मिला। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed