{"_id":"65b2ba62e31a8b1a400f5d26","slug":"tractor-driver-found-dead-on-roadside-auraiya-news-c-211-1-aur1001-107944-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क किनारे मिले ट्रैक्टर चालक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क किनारे मिले ट्रैक्टर चालक ने दम तोड़ा
Fri, 26 Jan 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा के अछल्दा मार्ग पर सड़क किनारे देर रात मिले ट्रैक्टर चालक को गुरुवार सुबह परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मारपीट से घायल होने की वजह से ट्रैक्टर चालक की मौत हो जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी ट्रैक्टर चालक नीलू (35) पुत्र अरविंद कुमार कस्बा बिधूना में बुधवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजनों ने घायल हालत में नीलू को अछल्दा मार्ग पर एक चक्की से कुछ दूरी पर सड़क किनारे पड़ा पाया। परिजन गुरुवार सुबह नीलू को चंदरपुर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने नीलू की मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती लुधपुरा गांव पहुंचे। परिजनों से बातचीत करते हुए पूरा मामला जाना। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सिंटू व महावीर ने आरोप लगाया कि भाई बिधूना कस्बा में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसके साथ मारपीट की गई। जिससे भाई की नाक व मुंह पर चोटे के निशान दिखाई दे रहे हैं। रात में अछल्दा रोड किनारे पड़ा मिला है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।