{"_id":"64b591cd05e736bd450acfd4","slug":"tractor-driver-dies-after-getting-stuck-in-rotavator-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-698-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोटावेटर में फंस कर ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोटावेटर में फंस कर ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर।
थाना क्षेत्र के जाेरनपुर में खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। जिसे निकालने के दौरान चालक रोटावेटर के बीच में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
दिबियापुर के असेनी निवासी हुकुम सिंह (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह गांव के अजीज का ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को वह जोरनपुर गांव में धान की रोपाई के लिए एक खेत की जुताई करने के लिए गया था। इसी बीच ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालने के लिए उसने गांव से एक दूसरा ट्रैक्टर मंगवाया। दलदल में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान हुकुम सिंह रोटावेटर को अलग कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर के इंजन व रोटावेटर के बीच में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेत पर मौजूद ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक से मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों ने बताया कि हुकुम सिंह पिछले छह सालों से अजीज का ट्रैक्टर चला रहा है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।