फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Track maintenance work completed, train movement resumes today

Auraiya News: ट्रैक मेंटीनेंस कार्य पूरा, आज से ट्रेनों का आवागमन शुरू

Sun, 12 Oct 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Track maintenance work completed, train movement resumes today
फोटो-12 एयूआरपी 18 ट्रैक की मरम्मत करते रेलवे कर्मी। संवाद
कंचौसी। रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्राॅसिंग पर चला रहा ट्रैक मरम्मत कार्य रविवार को पूरा कर लिया गया है। ऐसे में अब एक बार फिर दिल्ली-हावडा रूट पर ट्रेनें रफ्तार पकड़ेंगी। मरम्मत के चलते पिछले तीन दिनों से क्रॉसिंग बंद थी हालांकि इस अवधि में इस रूट पर कॉशन से ट्रेनें दौड़ाई जा रही थीं। क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को कई किमी चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे थे। अब सोमवार से बंद क्रॉसिंग खुलने से उन्हें सफर में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत किया जा रहा था। ट्रैक दुरुस्तीकरण के कारण दिल्ली हावड़ा रेल रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को तीस किमी स्पीड के काॅशन से गुजारा जा रहा है। रविवार को रेलवे फ्रंट कॉरिडोर (डीएफसी) ट्रैक पर भी दुरुस्तीकरण का कार्य किया गया। इससे गुजरने वाली मालगाड़ियों को भी धीमी गति से निकाला गया। इससे दिल्ली हावड़ा रेल रूट से गुजरने वाली हमसफर एक्सप्रेस, बनारस दिल्ली, हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट, नीलांचल एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस व सीमांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।
विज्ञापन

ट्रैक दुरुस्तीकरण कार्य के चलते वाहन सवार 5 से 10 किलोमीटर दूर तक का चक्कर काटने को मजबूर हैं। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य लगभग पूरा किया जा रहा है। सोमवार से बंद रही रेलवे क्राॅसिंग को आवागमन के लिए खोला जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed