फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Towers that do not pay tax may be seized

Auraiya News: टैक्स न देने वाले टावर पर हो सकते हैं सीज

Thu, 04 Apr 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Towers that do not pay tax may be seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर में लगे 40 से ज्यादा मोबाइल टावरों के संचालकों को पिछले दिनों नगर पालिका परिषद ने नोटिस थमाते हुए लाखों रुपये के बिल को जमा कराने की चेतावनी दी। अब दोबारा से रिमाइंडर भेजे गए हैं। अब इन टावरों पर सीज की कार्रवाई करने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से जिला प्रशासन से संस्तुति मांगी गई है।
नगर पालिका परिक्षेत्र में वाणिज्यिक संस्थानों पर साल में एक बार टैक्स लिया जाता है। मोबाइल टावरों से एक साल में 10 हजार रुपये का शुल्क लिया जाता है। पिछले दिनों शासन स्तर से जारी हुए निर्देश के बाद शहर में टावरों पर नगर पालिका परिषद का ध्यान गया हैं। इनसे लाखों रुपये में शुल्क की वसूली होनी है।
विज्ञापन

इनके की ओर से नगर पालिका परिषद को शुल्क देने से किनारा किया जा रहा है। लाखों रुपये की इस वसूली को लेकर पिछले दिनों नगर पालिका परिषद ने इन टावरों के संचालकों को नोटिस थमाए। मकान मालिकों से संपर्क करते हुए बिल थमाए गए। अब इन्हें लेकर रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। वहीं इस कड़ी में जिला प्रशासन से स्वीकृति लेते हुए इन टावरों को सीज के दायरे में लाने की कवायद भी शुरू की गई है। जल्द ही इसे लेकर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
वर्जन
शहर में चिह्नित हुए 40 के करीब टावरों का शुल्क पालिका को जमा नहीं किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी से स्वीकृति लेते हुए इन टावरों पर सीज कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए ईओ स्तर से पत्राचार किया जा रहा है।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed