फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tower brinjal engine working on power line in Auraiya failed, railway track disrupted

औरैया: दिल्ली-हावड़ा रूट की अपलाइन सवा घंटे रही बाधित, कंचौसी-कानपुर के बीच खड़ी रहीं दर्जनों ट्रेनें

Thu, 26 Aug 2021 04:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक वैगन का इंजन खराब हो गया। वैगन वहीं खड़ी हो गई। जानकारी मिलते ही गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कंचौसी लूप लाइन पर तथा महानंदा एक्सप्रेस को स्टेशन के आउटर पर खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
Tower brinjal engine working on power line in Auraiya failed, railway track disrupted
रेलवे ट्रैक हुआ बाधित - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कंचौसी व फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार दोपहर अप लाइन के बिजली के तार ठीक करने गए टावर वैगन का इंजन तकनीकी खराबी से बंद हो गया। जिससे दिल्ली-हावड़ा रूट की अप लाइन करीब सवा घंटे बाधित रही।
विज्ञापन


मालगाड़ी का इंजन मंगवा कर वैगन हटाया गया। शाम चार बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब टावर वैगन कंचौसी स्टेशन के पास लाइन चेक कर रहा था। इसके लिए एक घंटे का ब्लाक दिया गया था।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे के करीब अचानक वैगन का इंजन खराब हो गया। वैगन वहीं खड़ी हो गई। जानकारी मिलते ही गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस को कंचौसी लूप लाइन पर तथा महानंदा एक्सप्रेस को स्टेशन के आउटर पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झींझक से कानपुर के बीच नीलांचल गुवाहटी, आनंदबिहार, मूरी आदि एक्सप्रेस गाड़ियां खड़ी हो गईं। रेलवे अधिकारियों ने झींझक स्टेशन से मालगाड़ी का इंजन फफूंद भिजवाया। इंजन बदलकर वैगन हटवाया गया। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू ने बताया कि टावर बैगन को फफूंद स्टेशन पर खड़ा कराया गया है। जिसके बाद चार बजे के करीब अप ट्रैक पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान सवा घंटे ट्रेनें प्रभावित रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed