फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Toilets on the leaders on forming action

शौचालय न बनवाने पर प्रधानों पर कार्रवाई

Sun, 24 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 24 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Toilets on the leaders on forming action
जिला पंचायती राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत घर-घर तक शौचालय पहुंचाने की मुहिम चलाई जा रही है। मिशन को लेकर विभाग ने औरैया महोत्सव में स्टाल लगाकर शौचालय व सीवर लाइन तक  के माडल प्रस्तुत किए। माडलों को देखने के लिए ग्रामीणांचल क्षेत्रों के किसानों में रुचि दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


स्टाल में बने माडल के दौरान ग्रामीणों को खुले में शौच न जाने की सलाह व घर में ही शौचालय बनवाने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। जिला परियोजना समन्यवक हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि शौचालय न बनवाने पर प्रधानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में चर्चा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को अमल में लाने के लिए ही विभाग स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 12 हजार रुपये की एकमुश्त रकम प्रधानों के खातों में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शौचालय निमार्ण में किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो प्रधानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी कराई जाएगी। उन्होनें ग्रामीणों को शौचालयों के माडलों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed