{"_id":"571a69664f1c1b4b048b5358","slug":"today-review-meeting-board-examination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की अग्नि परीक्षा आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की अग्नि परीक्षा आज
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
एमपी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मानकों से हटकर परीक्षा कराने वाले जिले के परीक्षा केंद्रों को शनिवार को अग्नि परीक्षा होगी। यूपी बोर्ड इलाहाबाद की बोर्ड परीक्षा नियामक समिति की आयोजित समीक्षा में जिले की बोर्ड परीक्षा में दागी की छवि लेकर उभरे परीक्षा केंद्रों की कमियों पर चर्चा करते हुए उनकी सजा तय जाएगी।
साल 2016 में जिले में 18 से 22 मार्च तक हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में ढेरों गड़बड़ियां सामने आई थीं। इनमें राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान द्वितीय का पेपर आउट होने के साथ अन्य गड़बड़ियों की शिकायतों के कारण कई परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापक तक बदलने पड़े थे। बोर्ड परीक्षा के दौरान चेकिंग अभियान पर निकले संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, कानपुर राजेंद्र प्रकाश को भी जिले के परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल जैसे हालात देखने को मिले थे।
वहीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सचल दलों ने भी डीआईओएस कार्यालय को विभिन्न परीक्षा केंद्रों की ओर से मानक विहीन परीक्षा की शिकायतें मिलीं थी। परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ियों और कार्रवाइयों की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय ने परीक्षा नियमाक समिति को उपलब्ध कराईं हैं। शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इलाहाबाद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की उक्त परीक्षा नियामक समिति में डीआईओएस की रिपोर्ट पर समीक्षा होगी। समीक्षा में दोषी पाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
जीजीआईसी, दिबियापुर पर गिर सकती है गाज
बोर्ड परीक्षा साल 2016 में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में राजकीय बालिका इंटर कालेज, दिबियापुर परीक्षा नियामक समिति के निशाने पर है। इस गड़बड़ी को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पत्र भेज कर डीआईओएस से पूरे मामले की रिपोर्ट भी तलब की गई है। डीआईओएस कार्यालय की ओर से शुक्रवार को उक्त रिपोर्ट बोर्ड को मेल के माध्यम से प्रेषित भी की गई है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों का परीक्षा नियामक समिति की बैठक में आज कच्चा-चिट्ठा खोला जाएगा। अनियमिताओं को लेकर परीक्षा के दौरान दागी की छवि लेकर उभरे परीक्षा केंद्रों पर डिबार तक की कार्रवाई भी की जा सकती है।
चंद्र प्रताप सिंह
डीआईओएस