फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Today hopes will be fulfilled, after 27 years the district will have its own police line

Auraiya News: आज होगी उम्मीदें पूरी, 27 वर्ष बाद जिले की अपनी होगी पुलिस लाइन

Tue, 27 Feb 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Today hopes will be fulfilled, after 27 years the district will have its own police line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। इटावा से अलग होकर लगभग 27 वर्ष पूर्व बने औरैया जिले में जल्द ही अपनी पुलिस लाइन होगी। बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। पुलिस लाइन का निर्माण लगभग 272 करोड़ रुपए से होना प्रस्तावित है।

पिछले वर्षों में औरैया फफूंद रोड पर शेरपुर सरैया गांव में पुलिस लाइन निर्माण के लिए जमीन चिन्हित की गई थी। दिसंबर 2022 में जमीन खरीद का काम पूरा हो चुका था। लोक निर्माण विभाग की ओर से ले आउट बनाते हुए पुलिस लाइन निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में मंत्री परिषद ने जिला औरैया की रिजर्व पुलिस लाइन में आवासीय अनावासीय भवनों के निर्माण में प्रयुक्त उच्च विशिष्टियों एवं 238 करोड़ की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद जल्द से जल्द पुलिस लाइन के शिलान्यास एवं निर्माण को लेकर उम्मीदें जताईं जा रहीं थीं। अब बुधवार को जिले की पुलिस लाइन के शिलान्यास की तिथि तय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी भवन खंड के अधिकारियों के अनुसार जिले की पुलिस लाइन का निर्माण लगभग 272 करोड़ रुपये ( 27216.01 लाख रुपये) से होना है। अब तक दो किस्तों में 143.29 करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से लाइव जुड़कर पुलिस लाइन का शिलान्यास करेंगे। वहीं प्रस्तावित पुलिस लाइन स्थल पर सांसद, विधायक समेत जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से शिलान्यास कार्यक्रम होगा।



इंसेट---

नान रेजीडेंशियल ब्लाॅक में होंगे वीसी और कांफ्रेंस रूम बनेंगे

पीडब्ल्यूडी भवन खंड कानपुर के अधिकारियों के अनुसार पुलिस लाइन के नान रेजीडेंशियल ब्लाॅक में प्रशासनिक ब्लाक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, काॅन्फ्रेंस रूम के साथ क्राइम ब्रांच, डायल 112 के कार्यालय होंगे। यहां पर बड़ा परेड ग्राउंड भी होगा। वहीं रेजीडेंशियल ब्लाॅक में टाइप-4 के चार, आरआई आवास, टाइप एक एवं टाइप बी के 17-17 आवास होंगे। इसके साथ ही पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की अलग-अलग बैरक भी बनेगी। अभी बैरक न होने के कारण पुलिस कर्मियों को इधर-उधर आवास लेकर रहना पड़ता है। बैरक बनने के बाद पुलिस कर्मियों को सहूलियत मिल सकेगी।


कुदरकोट थाने का शिलान्यास भी होगा

तहसील बिधूना एवं थाना बेला के अंतर्गत रिपोर्टिंग चौकी कुदरकोट को उच्चीकृत कर नवीन थाना कुदरकोट की स्थापना लगभग साढ़े सात करोड़ ( 754.52 लाख रुपए) से होगी। कुदरकोट थाने का भी शिलान्यास बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed