{"_id":"e85dc739156975324e64fd1d62c8dd34","slug":"today-election-bidhuuna-and-eeravaakatara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना और एरवाकटरा में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना और एरवाकटरा में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शनिवार को जिले के बिधूना और एरवाकटरा ब्लाक में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों पर मतदान होना है। मतदान को शांतिर्पूण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों के बूथों का मतदान डिजिटल व वीडियो कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। वहीं बूथ परिक्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल के प्रयोग के साथ किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ (पानी भी शामिल) को साथ ले जाए जाने पर रोक लगाई गई है।
ग्राम पंचायतों के प्रथम चरण के मतदान में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए मतदान कराने के लिए सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी जारी रही। एरवाकटरा ब्लाक के 157 बूथों पर मतदान को विकास खंड मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। रवानगी से पहले निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को मॉकपोल के बाद मतदान शुरू कराने की हिदायत दी।
निर्वाचन अधिकारियों ने आपत्तिजनक स्थिति की तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में बिधूना ब्लाक क्षेत्र के मतदान कराने के लिए कस्बे के पब्लिक इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान कार्मिकों के बूथों की रवानगी के दौरान पूरे दिन कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। उप जिलाधिकारी बिधूना मदनचंद्र दुबे ने बताया कि तहसील क्षेत्र का मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया आयोग के निर्देश पर बूथा परिक्षेत्र के 200 मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश तो 100 मीटर के दायरे में मोबाइल के प्रयोग के साथ ही बूथ परिसर में किसी भी प्रकार के तरल पदार्थ के ले जाने पर रोक रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने पूरे निर्वाचन क्षेत्रों पर पैनी निगाह रखनी शुरू कर दी है। निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव ने आदर्श आचार संहिता प्रभारियों, स्टेटिक टीम के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने को निर्देशित करते हुए दावेदारों से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन करने की अपील की है।
इनसेट
ब्लाकों में सार्वजनिक अवकाश
औरैया। पंचायतों के चुनावी दौर को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने द्वितीय चरण के दायरे में आने वाले ब्लाकों में मतदान की तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आयोग का आदेश मंगलवार को एरवाकटरा और बिधूना ब्लाकों में होने जा रहे दूसरे चरण के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश प्रभावी होगा।