फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   to give immigiate justice is priority

वर्ष के अंत तक नई जिला जजी का भूमि पूजन प्राथमिकता - जिला जज

Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
to give immigiate justice is priority
औरैया। जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में जिला जज अनिल कुमार वर्मा का स्वागत किया गया। जिला जज ने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ककोर में स्थापित होने वाली जिला जजी के लिए प्रयास तेज करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि इस वर्ष के अंत तक नई जिला जजी स्थापना का भूमि पूजन हो सकें। वर्तमान में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी छोटे कमरों में बैठकर कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने न्यायिक कर्मचारियों से पूरी निष्ठा व लगन से कर्तव्यों का निर्वहन करते रहने के लिए कहा। स्वागत समारोह के दौरान कर्मचारियों ने जिला जज अनिल कुमार वर्मा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिला जज राजेश चौधरी, सुनील कुमार, रजत सिंहा, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट रणंजय कुमार वर्मा, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी मंजीत सिंह श्योराण, शिवानी त्यागी, सीजेएम जीवक कुमार सिंह, प्रियल शर्मा, मेहर जहां, स्वाप्ना सिंह, मीनू शर्मा, सचिव प्राधिकरण दिवाकर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत को लेकर हाईकोर्ट ने निर्देश दिए
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 11 सिंतबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हाईकोर्ट स्तर से भी व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार शाम को हाईकोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जनपदों के जिला जज व न्यायिक अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस मौके पर जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार ने बड़ी से बड़ी संख्या में वाद निपटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed