फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thursday was the coldest day in 35 years

35 साल में सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

Thu, 08 Dec 2016 11:25 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 08 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day in 35 years
शीत लहर व कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को रिकार्ड सर्दी रही। 35 साल में गुरुवार सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्द हवाओं ने दांत बजा दिए। दिन में धूप न निकलने से लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।  न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक बढ़त हो सकती है। सुबह से ही घने कोहरे और शीत लहर से गलन बनी रही।  सड़काें पर दूर-दूर तक धुंध छाने से छोटे-बड़े वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इन्हें दिन में वाहनों की हेड लाइट जलानी पड़ी। बच्चाें को सुबह कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों ने  डीएम से सर्दी के चलते विद्यालयाें में अवकाश किए जाने की मांग की है। इस मामले में बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि शीत लहर में विद्यालय बंद किए जाने को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed