{"_id":"ae0d77648ceb63b4c022fc8c7caf8edd","slug":"thundered-bulldozers-under-a-constant-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजा बुल्डोजर, सहमे अतिक्रमणकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा बुल्डोजर, सहमे अतिक्रमणकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने को चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन अतिक्रमणकारियों में भय दिखाई दिया। अभियान में टीनशेड, टट्टर व अन्य सामान जब्त होने से बचाने को लोग स्वत: ही अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। वहीं पुलिस बल के सामने कोई विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
हालांकि तीसरे दिन तहसीलदार के निर्देशन में चले अभियान में लोगों को 24 घंटे में अपना-अपना अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
बुधवार को तहसीदार सदर रामनयन, कोतवाल विक्रमाजीत सिंह, ईओ रमेश चंद्र शर्मा व जेई नगर पालिका की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से जेसीज चौराहे से अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जालौन रोड पर अभियान को लेकर लोगों में खौफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर अतिक्रमण हटाने को राजी कर मामला टाल दिया। बाद इसके जेसीज चौराहे से संजय गेट तक अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया। नगर पालिका सफाई कर्मियों की भारी संख्या व आगे चल रही जेसीबी मशीन देख अतिक्रमणकारी स्वत: ही अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
विज्ञापन
वहीं जो लोग जल्दी अतिक्रमण साफ नहीं कर सके, उन्होंने 24 घंटे की मोहलत मांग ली। गुरुवार सुबह तक अपना-अपना अतिक्रमण स्वत: हटा लेने की चेतावनी दी गई। अन्यथा की सूरत में सुबह 10 बजे के बाद अभियान के शुरू होते ही निर्देशों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं 24 घंटे की राहत दिए जाने पर लोगों में शकून दिखाई दिया। तहसीलदार रामनयन ने बताया कि गुरूवार की सुबह 10 बजे से फिर से जेसीज चौराहे से ही अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की जाएगी और नाले से नाले तक किसी का भी अतिक्रमण पाया गया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।