{"_id":"66ba4d6598f9bc647406c495","slug":"three-youths-who-came-posing-as-financiers-took-away-the-bike-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115421-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फाइनेंसर बनकर आए तीन युवक ले गए बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फाइनेंसर बनकर आए तीन युवक ले गए बाइक
विज्ञापन
बिधूना। फाइनेंसर पर बनकर आए बाइक सवार तीन युवक एक युवक की बाइक लेकर चले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पीड़ित ने फाइनेंस कंपनी बात की तो वहां बाइक न आने की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव भगवानपुरा निवासी रतन कुमार पुत्र विशंभर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें लिखा कि वादी ने दो वर्ष पहले एक बाइक फाइनेंस पर ली थी। जिनकी किस्तों को वह जमा कर रहा है। डीलर द्वारा किस्त जमा नहीं की है। लिखा कि रविवार को वह फेरी कर घर लौट रहा था।
रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश ने उसे रोकना चाहा, लेकिन नहीं रुका और घर पहुंच गया। कुछ देर बाद तीन युवक घर आए और अपने आप को फाइनेंसर बताते हुए बाइक लेने लगे। इसकी जानकारी 112 पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले यह युवक बाइक लेकर चले गए। जब इस संबंध में फाइनेंस कंपनी बात की गई तो वहां कर्मचारी बाइक न आने की बात कही।
विज्ञापन
पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अपराध निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रूरूगंज चौकी पुलिस जांच दी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।