{"_id":"6a57d0273bdcf7bd5a08d273","slug":"three-youths-who-arrived-to-meet-a-teenage-girl-were-handed-over-to-the-police-by-villagers-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148189-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किशोरी से मिलने पहुंचे तीन युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किशोरी से मिलने पहुंचे तीन युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे
Wed, 15 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद किशोरी से मिलने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों और परिजन ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, अब युवकों को पूछताछ की जा रही है।
बताया गया कि किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से गुरसहायगंज कन्नौज क्षेत्र के एक गांव के युवक से पहचान हुई थी। बाद में फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि किशोरी के बुलाने पर इस गांव के तीन युवक उससे मिलने पहुंचे थे।
इसी दौरान ग्रामीणों और परिजन ने तीनों युवकों व किशोरी को झाड़ियों में पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस किशोरी का बयान दर्ज करने के साथ ही युवकों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।