{"_id":"69cac12bc98cf6e8ac09bdbb","slug":"three-young-men-and-three-young-women-were-found-in-the-hotel-auraiya-news-c-211-1-ka11004-142207-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होटल में मिले तीन युवक, तीन युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होटल में मिले तीन युवक, तीन युवतियां
Tue, 31 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर के बेला रोड स्थित एक होटल में युवक-युवतियों के होने की सूचना पर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के परिजन को थाने में बुलाया।
पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो वहां से तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उनके परिजन को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एक युवती ने परिजन से बात कराई, वह परीक्षा देने आई थी और अन्य लोगों के संबंध में जांच हो रही है।
पुलिस ने पकड़े गए होटल संचालक आकाश के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। साथ ही, होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)