फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three thieves arrested along with six stolen bikes

Auraiya News: चोरी की छह बाइकों समेत तीन चोर गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested along with six stolen bikes
बिधूना (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिरों को रविवार दोपहर को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइकें और दो तमंचे भी मिले हैं। बाइकों की कीमत तकरीबन छह लाख आंकी गई है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस टीम बेला नदी तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर गांव डहरियापुर-पुरवा मार्ग पर भी चेकिंग शुरू की गई। पुलिस ने यहां पर सहायल थाना क्षेत्र के गांव सारी निवासी योगेन्द्र प्रताप सिंह, कानपुर देहात जनपद के थाना रसूलाबाद नार खुर्द निवासी विकास अग्निहोत्री व दिबियापुर कस्बे के वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी संदीप को धर दबोचा।
विज्ञापन

पकड़े लोगों से पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की बात सामने आई। अलग-अलग जगहों से चोरी की गई बाइकों को पुलिस ने निशानदेही पर बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाइकें चोरी करने के बाद उन्हें बेचने की फिराक में थे। लोडर से इन बाइकों को ले जाना चाहते थे। गिरफ्तारी से पहले वह लोडर का ही इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बाइक चोरी में शामिल अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पता चला कि योगेंद्र के नाम कानपुर देहात में 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विकास अग्निहोत्री पर छह मुकदमे दर्ज है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। चोरी की छह बाइकें और दो तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed