फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three thieves arrested along with 14 stolen batteries

Auraiya News: चोरी की 14 बैटरी समेत तीन चोर गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three thieves arrested along with 14 stolen batteries
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव लज्जा नगर में टावर से बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। आरोपियों के पास से चोरी हुई 14 बैटरी, एक कार और एक लोडर भी बरामद किया गया है, जिसे वारदात में प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी सुधीर कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव लज्जा नगर में इंडस कंपनी के मोबाइल टावर की बैटरी चोरों ने 13 नवंबर की रात पार कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद खाक छाननी शुरू की। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

पहचान अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी अभिषेक शर्मा, नई बस्ती निवासी अरबाज व बसई गांव निवासी जितेन्द्र कुमार के रूप में हुई। तीनों को एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग पर समायन तिराहे से चोरी किए हुए मोबाइल टावर बैटरी व एक कार व लोडर सहित गिरफ्तार किया गया। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि बैटरी चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed