फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three serious in head-on collision between auto and car

Auraiya News: ऑटो व कार की आमने सामने टक्कर में तीन गंभीर

Mon, 19 Aug 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three serious in head-on collision between auto and car
रुरुगंज। सोमवार लगभग तीन बजे एक ऑटो व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


अछल्दा-बिधूना मार्ग पर सोमवार दोपहर एक ईको कार सवार चालक सुरेंद्र राजपूत अपनी बहन श्रीमती को चंदैया गांव छोड़कर अजीतमल जा रहे थे। तभी रास्ते में बीराऊसर गांव के सामने अछल्दा की तरफ से आ रहे एक ऑटो सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित हो गया। जिससे कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में ऑटो सड़क पर ही पलट गया। इससे ऑटो में बैठे हिमांशु दोहरे निवासी निवाड़ीकलां थाना बकेवर का पैर टूट गया।
विज्ञापन

विमला देवी पत्नी रामसिंह निवासी बदनपुर थाना फफूंद व ऑटो चालक प्रदीप राजपूत निवासी बबीना थाना दिबियापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे रुरुगंज चौकी इंचार्ज मूलेंद्र चौहान ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा। जहां से हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज मूलेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों गाड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कार चालक भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed