{"_id":"64a1b79d9599426e420a426a","slug":"three-robbers-who-escaped-by-snatching-mobile-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1003-88-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मोबाइल छीनकर भागने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर शनिवार दोपहर को बाबा की शाला के पास से कार सवार तीन लुटेरे युवक का मोबाइल छीन कर भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास अलग-अलग स्थानों से लूटे गए छह मोबाइल बरामद किए। रविवार को दो बाल अपचारियों समेत तीनों को कोर्ट में पेश किया।
सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अछल्दा-बिधूना मार्ग पर शनिवार दोपहर को कार सवार तीन लुटेरे ने मोनू निवासी उदकनपुर का मोबाइल छीन कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग लगाने के साथ घेराबंदी की। इस दौरान बिधूना-अछल्दा मार्ग पर बीएसएनएल टावर के पास एसआई मुकेश कुमार ने घेराबंदी कर दो बाल अपचारी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना नाम दीपक सविता निवासी कछपुरा जिला मऊ बताया। पुलिस हिरासत में दीपक ने बताया कि वह अपने गांव के दो बाल अपचारियों के साथ राहगीरों से मोबाइल लूटने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से अन्य लोगों से लूटे गए पांच मोबाइल भी बरामद किए। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कुदरकोट थाना व बिधूना कोतवाली में पहले भी मोबाइल लूट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह व मुख्य आरोपी को जेल भेजा है।