{"_id":"64442d1a26c0a999d305ba34","slug":"three-people-of-the-same-family-suffering-from-diarrhea-admitted-auraiya-news-c-12-1-193883-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डायरिया से पीड़ित एक ही परिवार के तीन लोग भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डायरिया से पीड़ित एक ही परिवार के तीन लोग भर्ती
Sun, 23 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी के चलते डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में डायरिया की चपेट में आने से टिकौली गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों को ग्लूकोज की बोतलें लगाई गईं। तब उन्हें आराम मिला। वहीं, टिकौली गांव में कई और घरों में चारपाई बिछी हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग इस ओर से अनजान बना है।
शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में शनिवार को गांव टिकौली निवासी आकाश चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी प्रीति दुबे (35), पुत्र आयुष (8) व भतीजी अनुष्का (16) को डायरिया व बुखार की चपेट में ग्रसित होने के चलते भर्ती कराया। जहां अस्पताल में उन्हें ग्लूकोज की बोतल चढ़ाकर दवाइयां दी गईं। लगभग चार घंटे अस्पताल में रखने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।
अस्पताल में मौजूद आकाश चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में कई घरों में लोगों के बीमार होने के चलते चारपाई बिछी हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी और गंदे पानी का जमाव होने से मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है। बताया कि कई बार प्रधान से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी सभी अनजान बने हुए हैं। बताया कि संक्रमण के चलते गांव निवासी विजय लक्ष्मी के अलावा एक अन्य महिला भी कई दिनों से बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
वर्जन
इन दिनों गर्मी बढ़ने से डायरिया व बुखार के मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए पानी उबाल कर ठंडा कर पीएं। घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, क्योंकि गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं। बुखार या डायरिया की चपेट में आने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं जिससे समय से इलाज किया जा सके।-डॉ.शत्रुघ्न कटियार।