फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three million of goods in two shops fire ashes

दो दुकानों में आग से तीन लाख का सामान राख

Thu, 28 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 28 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three million of goods in two shops fire ashes
आग से जली सिलाई की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
नगर के दुर्गा मंदिर के पास बुधवार रात दो दुकानों में आग लग गई।  आसपास के लोगों ने रात में ही दुकान मालिकों को सूचना दी। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दोनोें दुकानों में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


 दुर्गा मंदिर के पास मनीष पांडेय पुत्र ब्रह्मशंकर पांडेय की कास्मेटिक की दुकान है । इसके ऊपर बाबा टेलर की दुकान है। रात करीब दो बजे कास्मेटिक की दुकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में सिलाई की दुकान भी आ गई। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों ने दुकान मालिकों को इसकी सूचना दी। यह आनन-फानन में दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस बीच दमकल को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घ्ंाटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था। मनीष पांडेय ने बताया कि आग से करीब  ढाई लाख का सामान जला है।  बाबा टेलर ने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed