फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three member team again conducted post mortem of the dead body found hanging.

Auraiya News: फंदे से लटके मिले शव का तीन सदस्यीय टीम ने दोबारा किया पोस्टमार्टम

Sat, 24 Aug 2024 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three member team again conducted post mortem of the dead body found hanging.
बिधूना। कस्बे के दिबियापुर रोड लोहा मंडी मोहल्ला स्थित एक गेस्टहाउस में बने मकान की गैलरी में शुक्रवार तड़के साड़ी के फंदे से एक युवक का शव लटका मिला।
विज्ञापन

पूरे मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा। आई रिपोर्ट के बाद शव गांव पहुंचा। यहां पर मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या बताते हुए सवाल खड़े कर दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए शनिवार को दोबारा कानपुर की तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बुलवाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना के किशोरगंज निवासी 26 वर्षीय अश्वनी दुबे का शव गेस्ट हाउस परिसर की गैलरी में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। अश्वनी की मां सुधा देवी ने कोर्ट मैरिज करने वाली युवती व उसके परिवारीजनों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस युवती व उसके परिजनों को हिरासत में लिया। अश्वनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वापस घर चले गए, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद परिजन बिफर गए। हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। उसके बाद पुलिस उच्च अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह व सीओ भरत पासवान को गांव भेजा। मृतक के घर पर पहुंचकर शव को शुक्रवार रात दोबारा से पैनल से पोस्टमार्टम करने के लिए चिचौली भेजा गया।
शनिवार को डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। शनिवार शाम को युवक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कस्बा स्थित नदी पुल के पास श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव में गर्म माहौल देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इस कारण दोबारा पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया है, जिससे मौत का करण स्पष्ट हो सके। पैनल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिधूना। युवती द्वारा कस्बे के भोले-भाले युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर आर्थिक शोषण किया जाता है। यह हम नहीं कह रहे मृतक के परिजनों का कहना है। अश्वनी की मां सुधा देवी ने बताया कि यह घटना पहली नहीं है। इस तरह से एक युवक पहले भी इसी युवती के प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपनी जान गवां चुका है।

अनुज शाक्य ने भी आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय युवती पर आरोप लगा था। अनुज की बहन के द्वारा युवती व उनके करीबियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। एक सफेदपोश को भी इस मामले में नामजद बनाया गया था। उसके बाद युवती ने अश्वनी को अपने प्यार के जाल में फंसाकर कोर्ट मैरिज कर ली। उसके बाद युवक युवती एक साथ कस्बा के एक गेस्ट हाउस परिसर में बने मकान में किराए पर रहने लगे। कोर्ट मैरिज के चार माह बीतने के साथ ही दोनों के बीच कलह शुरू होने लगी। आए दिन युवक को प्रताड़ित कर रुपये आदि की मांग बढ़ जाने का आरोप भी परिजनों की ओर से लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed