{"_id":"648ca5d2af746d78890945f8","slug":"three-lakh-stolen-from-retired-pac-jawans-house-auraiya-news-c-12-1-289153-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर से तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेवानिवृत्त पीएसी जवान के घर से तीन लाख की चोरी
Fri, 16 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 16एयूआरपी-14- घर पर बिखरा पड़ा सामान देखती पुलिस। संवाद
- परिजनों संग गांव में कुछ दिनों के लिए रहने गए थे गृहस्वामी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अछल्दा कस्बे के महेवा रोड स्थित सेवानिवृत्त पीएसी जवान के सूने मकान पर चोरों ने गुरुवार रात धावा बोल दिया। अगले दिन पड़ोसियों ने दरवाजे का ताला टूटा देख पीड़ित को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे सामान सहित तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र बावलापुर निवासी ओम प्रकाश यादव पीएसी से सेवानिवृत्त है। इन दिनों वह अछल्दा कस्बे के महेवा रोड पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। चार जून को वह पत्नी व बच्चों के साथ गांव में कुछ दिनों के लिए रुकने गए थे। गुरुवार रात चोरों ने उनके घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शुक्रवार सुबह मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी।
सूचना पर आए ओमप्रकाश ने अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके साथ ही एलईडी टीवी, इन्वर्टर व अलमारी में रखे कीमती आभूषण गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल कर पड़ोसियों व पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।