{"_id":"5929c5b14f1c1bbf4753646f","slug":"three-lakh-cash-and-jewelers-took-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की नगदी और जेवर ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की नगदी और जेवर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 28 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नवलपुर में चोर शुक्रवार रात घर की कुंडी तोड़ अंदर घुस गए और दो लाख नगद समेत एक लाख के जेवर चोरी कर लिए। घर के लोग छत पर सोते ही रहे। सुबह उठे तो नजारा देख दंग रह गए। गांव वालों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
गांव नवलपुर निवासी नरेंद्र पुत्र पुत्तीलाल दिल्ली की एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है। कई सालों से वहां रहने के कारण वह दिल्ली में मकान खरीदने की सोच रहा था। इसी के लिए रुपयों के इंतजाम के लिए वह गांव आया था। किसी तरह उसने दो लाख रुपये का इंतजाम किया था। शुक्रवार रात को पूरा परिवार गर्मी के कारण घर पर छत सो रहा था।
विज्ञापन
उसी समय रात में चोरों ने घर मे घुसकर अलमारी में रखे दो लाख रुपये नगद और बक्से मे रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह होने पर जब सभी लोग नीचे आए तो नजारा देख दंग रह गए। नरेंद्र ने अलमारी से रुपये व जेवर गायब देख शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग एकत्र हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन