{"_id":"fe15af0b4dddf4e268dea64b645f8666","slug":"three-killed-in-truck-collision-auto-rider-15-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से आटो सवार तीन की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से आटो सवार तीन की मौत, 15 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना कोतवाली के जागू कल्याणपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से आटो सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृतक कन्नौज के मूल निवासी हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंक दिया और रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने समझा बुझाकर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुलवाया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण बुधवार को आटो से औरैया के कस्बा कंचौसी के पास ग्राम कनमऊ स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। वे बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर ग्राम जागू कल्याणपुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण जुट गए और लोगों को बाहर निकला। इस दौरान आटो सवार तालग्राम निवासी नरेंद्र कुमार (45) , वीरेंद्र कुमार (50) व दो वर्षीय बालिका शुभी पुत्री विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं रेखा (37) पत्नी नरेंद्र, हिमांशु (10) पुत्र मनोज कुमार, गौतम (12) पुत्र नंदकुमार, ज्योति (23) पत्नी विकास, ओमप्रकाश (35) पुत्र कृपाशंकर एवं सौरिख थाना क्षेत्र के नांदेमऊ निवासी डोली (7) पुत्री दीपक, कृष्णा (35) पत्नी दीपक, पूजा (3) पुत्री दीपक, प्रतिभा (3), भावना (5) पुत्री मनोज गुप्ता, सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया। इस दौरान गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक को फूक दिया और रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर देर से पहुंची। पुलिस की लापरवाही से ट्रक चालक व परिचालक फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय व एसडीएम मदनचंद्र दुबे ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और रास्ता खुलवाया।
देर शाम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को तीन- तीन लाख रुपया मुआवजा देने एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। कन्नौज के डीएम अनुज कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है।