Auraiya Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विस्तार
कन्नौज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-सीतापुर मार्ग पर फल विक्रेता ग्राम कमराबाद निवासी नंदराम (35) पुत्र पुतई को साइकिल से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि नंदराम आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पांच बेटी व एक बेटा है। उसकी पत्नी राम नंदनी का रो-रोकर बुरा हाल था।
कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम जानकीनगर निवासी रामनरेश (70) पुत्र मोहकम खेती किसानी का काम करता था। वह 20 फ़रवरी की दोपहर पैदल अपने गांव से कोथावां गया था। लौटते समय उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह घायल हो गया था।
परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे, जहां पर उसकी बुधवार की देर रात मौत हो गई। मृतक रामनरेश दो बहनों में अकेला था। मृतक के दो बेटे और चार बेटी हैं। मृतक की पत्नी रामदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा- बिल्हौर मार्ग पर बिलग्राम- माधौगंज के बीच दो बाइके आमने-सामने टकरा गई। इससे बाइक सवार रोशनपुर निवासी अंकित (22) पुत्र रामनरेश की मौत हो गई। वह सदरपुर गांव से लौट रहा था। अंकित दो भाईयों में बड़ा था।