{"_id":"65cfb7a762c582a3fe056cc4","slug":"three-injured-in-bike-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108732-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में अमावता सिकरोड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी को घायलावस्था में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को सैफई रेफर किया गया।
अछल्दा के गांव रामपुर निवासी अंकित अपने रिश्तेदार दीपक निवासी करहता थाना कुदरकोट को बाइक से लेकर अजीतमल क्षेत्र के मालगवां निवासी रिश्तेदार रामप्रवेश के यहां जा रहा था। जैसे ही वह अमावता के पहले पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे बाइक सवार अमावता गांव निवासी आलोक से भिड़ंत हो गई। हादसे में अंकित बाइक समेत रोड किनारे खड्ड में जा गिरा।
दुर्घटना में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सभी को घायलावस्था में सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अंकित को सैफई रेफर कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --