{"_id":"64861257525901f6190ca306","slug":"three-huts-of-the-laborer-turned-to-ashes-due-to-the-spark-of-ghure-auraiya-news-c-12-1-280936-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घूरे की चिगांरी से मजदूर की तीन झोपड़ी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घूरे की चिगांरी से मजदूर की तीन झोपड़ी राख
Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी18- झोपड़ी से उठतीं आग की लपटें। संवाद
- एक बकरी की मौत के साथ गृहस्थी का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। तहसील क्षेत्र के नवले का पुर्वा में रविवार दोपहर घूरे से उठी चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आस पास रखी दो और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक अंदर बंधी बकरी की जलकर मौत हो गई व गृहस्थी का सामान राख हो गया।
नवले का पुर्वा निवासी वीरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहकर गुजर बसर करता है। रविवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर में हवा के साथ पास घूरे में जल रही आग से चिंगारी उड़ कर उसकी झोपड़ी पर जा गिरी। देखते ही देखते झोपड़ी आग की लपटों से धधकने लगी। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने आग पर मिट्टी डाल कर बुझाने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित वीरेंद्र व पुलिस को फोन कर आग की सूचना दी। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में उसने पास में मवेशियों के लिए रखीं झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मवेशियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बकरी की जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच पीड़ित की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि आग से उसका करीब डेढ़ लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिली है, मौके पर लेखपाल को भेज कर नुकसान का आकलन कराकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट शासन को भेज कर पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने के प्रयास किये जाएंगे।