{"_id":"6819032cae9c68a87700c3cb","slug":"three-huts-burnt-down-in-the-fire-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125490-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आग लगने से तीन झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आग लगने से तीन झोपड़ियां जलीं
Mon, 05 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 05 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड में जली गृहस्थी देखते ग्रामीण।
- फोटो : अग्निकांड में जली गृहस्थी देखते ग्रामीण।
अयाना। गांव करके का पूर्वा में सोमवार शाम को तीन झोपड़ियों में आग लग गई। बुझाने में दो ग्रामीण भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। एक भैंस झुलस गई।
अधिकारियों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। करके का पुर्वा निवासी लोकेंद्र सिंह की झोपड़ी में सोमवार शाम को आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के साथ ही घटना की जानकारी दमकल को दी। तेज हवा चलने से आग ने पास में रखी रामस्वरूप व रामनारायण की झोपड़ी को भी अपनी जद में ले लिया।
आग बुझाने के दौरान गांव के कमलेश व दिलीप सिंह झुलस गए। सूचना पर एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत, सीएफओ तेजवीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लोकेंद्र का 41 हजार, रामनारायण की एक भैंस झुलसने समेत 94500 रुपये व रामस्वरूप का 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
सीएचसी अधीक्षक ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है। एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। नुकसान का आकलन करवाया गया है। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)