{"_id":"58f50c0c4f1c1b0b524705e9","slug":"three-farmers-crop-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन किसानों की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन किसानों की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सिंहपुर्वा में तीन व्यक्तियों के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर्वा में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से गांव के हीरालाल राठौर, जसकरन पुत्रगण सुखलाल, पंकज पुत्र पंचमलाल की करीब करीब दो एकड़ में गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। आग को देख ग्रामीण खेतों की तरफ दौडे़ और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल शिवलाल वर्मा को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मोआइना कर क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन
अग्निपीड़ित ने लेखपाल को धमकाया
अमौआहार के लेखपाल को अग्निपीड़ित किसान ने फोन पर धमकाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने में की है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। अमौआहार के लेखपाल पंकज कुमार के अनुसार बीती 5 अप्रैल को गांव अमौआहार के एक खेत में एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई थी।
विज्ञापन
अग्निपीड़ित को मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने समय से आग लगने की रिपोर्ट मंडी समिति में पहुंचा दी थी। सोमवार को अग्निपीड़ित किसान ने मंडी समिति में अभी तक रिपोर्ट न भेजे जाने का आरोप लगाकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित लेखपाल की शिकायत पर थानापुलिस आरोपी को पकड़ने गांव गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।