{"_id":"6827818bf722f4407b071176","slug":"three-died-of-heart-attack-and-asthma-auraiya-news-c-211-1-aur1008-125971-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हार्ट अटैक व अस्थमा से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हार्ट अटैक व अस्थमा से तीन की मौत
Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। भीषण गर्मी और लगातार पारा चढ़ने से हार्ट और अस्थमा रोगी परेशान हैं। पिछले 24 घंटे में हार्ट अटैक व अस्थमा से तीन मरीजों की मौत हो गई।
गांव हालेपुर अटसू निवासी दिवारी लाल कुशवाह (68) को कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर गुरुवार को सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर किया। परिजन उन्हें ले जाने की तैयारी में थे, इसी बीच सीएचसी में दिवारी लाल की मौत हो गई।
वहीं, अयाना रोड मुरादगंज निवासी विनोद कुमार (55) को गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह राम मिलन सिंह (65) निवासी सराय अमिलिया का इलाज कराने परिजन ग्वालियर जा रहे थे।
विज्ञापन
घर से निकलते ही राम मिलन को घबराहट होने लगी तो परिजन उन्हें सीएचसी ले आए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतकों के परिजन शव लेकर घर लौट गए।
सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष पुरवार का कहना है कि राम मिलन सिंह व विनोद कुमार दोनों मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। दिवारी लाल को गंभीर स्थिति के चलते रेफर किया था, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। बताया कि इस समय गर्मी अधिक पड़ रही है। अस्थमा एवं हार्ट के मरीजों को सावधानी बरतने की जरूरत है।