Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Workers are the real strength of the party, strengthen the organization till the booth level: Rakesh Rathore

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें : राकेश राठौर

Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Workers are the real strength of the party, strengthen the organization till the booth level: Rakesh Rathore
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते मंत्री। स्रोत:भाजपा
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को एक कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मद्य निषेध परिषद के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने पर जोर दिया। जिला प्रभारी दिनेश वाजपेई ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को कहा। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी बल दिया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। आगामी चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुटें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed