फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three criminals who robbed a businessman were caught in an encounter, two were shot.

Auraiya News: कारोबारी को लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में पकड़े, दो को लगी गोली

Sun, 19 Apr 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three criminals who robbed a businessman were caught in an encounter, two were shot.
फोटो-25-घटनास्थल पर पड़ी बदमाशों की बाइक। स्रोत: पुलिस
दिबियापुर (औरैया)। पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर से लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें व्यापारी के गोदाम पर काम करने वाला एक युवक भी शामिल है। दो बदमाशों के पैर में गोली भी लगी है। पुलिस को बदमाशों के पास से नकदी, लैपटॉप समेत लूटा गया अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि 17 अप्रैल को दिबियापुर थाना क्षेत्र में पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश कुमार गुप्ता ने लूट की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि सहार स्थित गोदाम से लौटते समय अपाचे सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर उनसे कैश व लैपटॉप का बैग छीन ले गए थे। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस शनिवार रात को हीरा का पुर्वा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने बाइक हीरा पुर्वा रोड पर तेजी से मोड़ दी। इससे बाइक फिसल गई और तीनों गिर गए। पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो बाइक सवारों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं तीसरे बदमाश को पुलिस ने झाड़ियों से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी शिवम, गांव फतेहपुर निवासी आशीष और सहार निवासी असद उर्फ पोपे के रूप में हुई है। शिवम के दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं आशीष के दाहिने पैर में गोली लगी है। तीनों ने लूट की घटना स्वीकार की है। तीनों की उम्र 24 से 25 वर्ष के करीब है।
पुलिस को उनके पास से लूटा गया लैपटॉप, 2.53 लाख रुपये भी मिले। साथ ही लूट में प्रयुक्त बाइक और दो तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं असद को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
----

गैंगस्टर का आरोपी है शिवम, आशीष के खिलाफ पांच मुकदमे
शिवम और आशीष दोनों ही पेशेवर अपराधी हैं। एसपी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें शिवम के खिलाफ बेला थाने में तीन और कानपुर देहात के रसूलाबाद थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर का भी आरोपी है। वहीं आशीष के खिलाफ बेला, सहार और बिधूना थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

---
तीन माह से गोदाम पर काम कर रहा था असद
आरोपी असद फरवरी से ही पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर बृजेश गुप्ता के गोदाम पर चालक के रूप में काम कर रहा था। शुक्रवार को जब बृजेश गुप्ता दो दिन के कलेक्शन का रुपया बैग में रखकर घर के लिए निकले तो असद ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दे दी। घटना की जांच के दौरान असद भाग निकला था, बस यहीं से पुलिस का उस पर शक गहरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed