{"_id":"6860343f7360d91ba70078f6","slug":"three-brothers-injured-in-a-fight-while-bathing-in-a-swimming-pool-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127991-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तरण ताल में नहाने में मारपीट, तीन भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तरण ताल में नहाने में मारपीट, तीन भाई घायल
Sat, 28 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। बिधूना के बाद अजीतमल में भी तरण ताल में नहाने को लेकर विवाद हो गया। यहां नेशनल हाईवे पर स्थित एक तरण ताल पर नहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
इसमें तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल न हमलावरों की पहचान हुई और न तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित नायरा पंप के ठीक पीछे गर्मियों के लिए तरण ताल बना है। इसमें रोजाना सैकड़ों युवक नहाने आते हैं। शुक्रवार दोपहर को ताल में नहाने आए युवकों में पानी के पाइप को लेकर झगड़ा होने लगा गया। विवाद होते देख वहां के केयरटेकर ने दोनों पक्ष के युवकों को शांत करवा दिया।
वहीं, थोड़ी देर बाद ही एक पक्ष ने बाहर से लड़के बुला लिए और दूसरे पक्ष के युवकों के साथ गाली गलौज करने लगे। इससे दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में भूरेपुर कलां निवासी सगे भाई शिव प्रताप सिंह (22), शुभम सिंह (20) व आकाश सिंह (18) पुत्रगण ओमकार सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस को देख हमलावर युवक भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।