फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three arrested for withdrawing money by changing debit card

औरैयाः डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने में तीन को दबोचा

Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for withdrawing money by changing debit card
पुलिस की गिरफ्त में अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गैंग के सदस्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन शातिरों को एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। शहर के दयालपुर मोहल्ला स्थित ओवरब्रिज के पास से पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस ने कार, 12 डेबिट कार्ड व नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय स्थित सभागार में एसपी चारू निगम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बीपी सिंह दोहरे निवासी हसनपुर, गोलू दोहरे निवासी तौलकपुर, कुठौंद व मंगल सिंह निवासी मघापुर मड़ैया, सिरसाकलार, जिला जालौन हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से इस तरह की घटनाएं करते आ रहे हैं। 2018 में गोलू व मंगल सिंह भिंड में भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

इटावा, कानपुर देहात समेत आसपास के जिलों व मध्य प्रदेश से राजस्थान तक एटीएम बूथों पर निगाह रखते हैं। वृद्धों या डेबिट कार्ड इस्तेमाल की कम जानकारी रखने वालों की मदद के बहाने उनका पिन कोड देखकर कार्ड बदल लेते हैं। फिर एटीएम बूथ अथवा पेट्रोल पंप पर जाकर स्वैप मशीन से पैसे निकालकर आपस में बांट लेते हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 12 डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल व 29,310 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई थाना-कोतवाली के अलावा मध्य प्रदेश के भिंड में मामले दर्ज हैं। 15 जुलाई को आरोपियों ने डेबिट कार्ड बदलकर औरैया के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी चंद्रिका प्रसाद सिंह के खाते से 34,100 रुपये पार किए थे। 12 डेबिट कार्डों से आरोपी फरवरी 2022 से अब तक एक लाख 44 हजार रुपये पार कर चुके हैं।

 डिब्बों में बंद बरामद डेबिट कार्ड, नगदी व अन्य सामान। संवाद

डिब्बों में बंद बरामद डेबिट कार्ड, नगदी व अन्य सामान। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed